छत्तीसगढ़

माहेश्वरी महिला समिति का आंवला नवमी आयोजन

Maheshwari Mahila Samiti’s Amla Navami Event

रायपुर। माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर की ओर से मोतीबाग में आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

पूजन के बाद समिति की सदस्यों ने आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर वनभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने मिलकर उत्साह के साथ पर्व मनाया। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द का माहौल रहा।

क्या है आंवला नवमी का महत्व

आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करने और दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

समिति की सदस्य रहीं मौजूद

इस अवसर पर ज्योति राठी, नंदा भट्टड़, मधुरिका नत्थानी, सुनीता लड्ढा, संगीता चांडक, भावना मरदा, कल्पना राठी, रमा मल्ल, डॉ. नीना राठी, डॉ. शशि मोहता, शशि बंग, ज्योति सरड़ा, नीता लखोटिया, सीमा नथानी, श्वेता राठी और प्राची मोहता सहित समिति की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। यह जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. शशि मोहता ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button