मध्यप्रदेश
जवा पुलिस का अनोखा अभियान, थाना प्रभारी उतरे सड़क पर, दिलाई सफाई और ट्रैफिक नियमों की सीख
Jawa police's unique campaign, station in-charge came on the road, taught people about cleanliness and traffic rules

लोकेशन – रीवा रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाना भी पुलिस का फर्ज है—इसी सोच के साथ जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू सोमवार को सड़क पर उतरे और स्वच्छता व ट्रैफिक जागरूकता अभियान की कमान संभाली।
गंदगी देख खुद मैदान में उतरे T.I.
जवा बाजार में फैली गंदगी को देखकर थाना प्रभारी ने लोगों को समझाया कि साफ-सफाई नगर पंचायत ही नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कचरा फेंकने पर मिलेगी सज़ा
कमलेश साहू ने साफ चेतावनी दी—जो भी सड़क पर कचरा फेंकेगा, उस पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
यातायात पर भी सख्ती
लोगों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
पुलिस-जनता का सीधा संवाद
इस पहल से पुलिस और जनता के बीच सीधा जुड़ाव बना है। इसका असर अपराध रोकथाम से लेकर सामाजिक समस्याओं के समाधान तक दिखेगा।
पुलिस अब सिर्फ कानून तक सीमित नहीं
यह अभियान साबित करता है कि जवा थाना सिर्फ अपराध पर लगाम लगाने तक नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की राह दिखाने में भी सक्रिय है।



