मध्यप्रदेश

मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित — 9 दिसंबर को प्रकाशित होगा प्रारूप

Intensive revision of voter list announced – draft to be published on December 9

रीवा मप्र रिपोर्टर – सुभाष मिश्रा

रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब उन युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियाँ तय समयसीमा में पूरी की जाएंगी। इसके तहत 3 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्य संपन्न होगा, जबकि 4 दिसंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं नई केंद्रों की स्थापना का कार्य पूरा किया जाएगा।

 

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का 31 जनवरी तक निराकरण किया जाएगा।

 

अंतिम चरण में 3 फरवरी तक मूल और पूरक सूची तैयार कर आयोग को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद 7 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में सभी कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करें, ताकि पुनरीक्षित मतदाता सूची समय पर और त्रुटि रहित रूप में प्रकाशित की जा सके।

Related Articles

Back to top button