छत्तीसगढ़

पचपेड़ीनाका से पंडरी तक बदले प्रभारी

In-charges changed for the stretch from Pachpedinaka to Pandri

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात शाखा में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल ने 24 नवंबर को आदेश जारी कर सभी आठ निरीक्षकों को अलग-अलग यातायात थानों और मुख्यालय में अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। यह नई व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

छह प्रमुख यातायात थानों में नए प्रभारी तैनात

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक गोविंद कुमार यादव को यातायात पचपेड़ीनाका से हटाकर फाफाडीह यातायात थाना भेजा गया है। वहीं यातायात मुख्यालय में पदस्थ रहे निरीक्षक मालिक राम केंवट को भाठागांव यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप को भाठागांव से कालीबाड़ी यातायात थाना भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक राकेश ठाकुर को भनपुरी से पचपेड़ीनाका यातायात थाना, जबकि निरीक्षक मनीष तिवारी को यातायात मुख्यालय से भनपुरी यातायात थाना में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह से पंडरी यातायात थाना भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button