प्रधान आरक्षक विनोद चतुर्वेदी बने एएसआई, थाना प्रभारी ने कंधों पर लगाए स्टार
Head Constable Vinod Chaturvedi became ASI, station in-charge placed stars on his shoulders

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
अतरैला थाना में सम्मान समारोह, पुलिस स्टाफ व गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं
रीवा/अतरैला। पुलिस विभाग में वर्षों की सेवा, मेहनत और समर्पण के बाद पदोन्नति का क्षण किसी भी पुलिसकर्मी और उसके परिवार के लिए गर्व का अवसर होता है। इसी क्रम में अतरैला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद चतुर्वेदी को पदोन्नत कर सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बनाया गया।

इस अवसर पर अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार ने विनोद चतुर्वेदी के कंधों पर एएसआई के स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति समारोह के दौरान थाना स्टाफ ने भी उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
समारोह में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी एएसआई विनोद चतुर्वेदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव और कार्यशैली की सराहना की। सभी ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ वे पूर्व की तरह ही निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे।



