मध्यप्रदेश

चाकघाट में सराफा व्यापारी के यहां जीएसटी का छापा, 12 सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा

GST raid on bullion trader in Chakghat, 12-member team takes charge

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चाकघाट में एक सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सतना जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मार कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई कल से लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम द्वारा व्यापारी के प्रतिष्ठान में उपलब्ध दस्तावेजों, बिल-बुक, लेन-देन से जुड़े कागजातों और स्टॉक का गहन परीक्षण किया जा रहा है। विभाग को कर चोरी की आशंका के चलते यह छापेमारी की गई है।

टीम द्वारा खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, टैक्स रिटर्न और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान पर कड़ी निगरानी रखी गई है और आवश्यक दस्तावेज जब्त कर जांच की जा रही है।

जीएसटी की इस कार्रवाई से चाकघाट के व्यापारिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button