छत्तीसगढ़

ब्लास्ट फर्नेस-4 एवं ब्लास्ट फर्नेस-7 में डस्ट कैचर के सफल कमीशनिंग में योगदान के लिए कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक सम्मानित

Employees and contract workers honored for their contribution to the successful commissioning of dust catchers in Blast Furnace-4 and Blast Furnace-7

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में ब्लास्ट फर्नेस-4 एवं ब्लास्ट फर्नेस-7 में डस्ट कैचर के सफल कमीशनिंग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, तकनीकी दक्षता एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री विवेक वर्मा, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री अभिक चक्रवर्ती, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री नवीन तिवारी एवं उप प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री राजेश मराठे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ब्लास्ट फर्नेस-4 एवं ब्लास्ट फर्नेस-7 में डस्ट कैचर का निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफल कमीशनिंग करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। सुनियोजित कार्ययोजना, तकनीकी दक्षता, आपसी समन्वय एवं सुरक्षा नियमों के पूर्ण पालन से इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका। इस उपलब्धि में विभाग के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (जेईए) श्री घनश्याम सिंह सिदार, इंजीनियरिंग एसोसिएट (ईए) श्री अहिवरन लाल, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (जेईए) श्री राजकुमार त्यागी तथा ठेका श्रमिक श्री बृजेश कुमार सिंह, श्री संतोष साहू, श्री लाल सिंह, श्री मुकेश साहू एवं श्री शिवकांत दलई शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम भावना एवं सामूहिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के समन्वित प्रयास विभाग की परिचालन विश्वसनीयता बढ़ाने, सुरक्षा मानकों को बनाए रखने तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ठेका श्रमिकों के सुरक्षा के प्रति सजग दृष्टिकोण एवं कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की। सम्मानित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के कार्यकौशल, समर्पण एवं निष्ठा की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक प्रयासों, कार्यकुशलता एवं सुरक्षा के प्रति सजगता के साथ संयंत्र की प्रगति में योगदान देते रहेंगे।

 

डस्ट कैचर का सफल कमीशनिंग ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी की तकनीकी दक्षता, बेहतर कार्य समन्वय एवं सुरक्षा के प्रति सजग कार्यसंस्कृति का परिचायक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button