छत्तीसगढ़

तेज धूप के साथ लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी, पारा 40 डिग्री पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ है। तेज धूप के साथ लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। साथ ही तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आने वाले दो दिनों बाद प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन होने की संभावना है। इसके वजह से प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश में अगले दो दिनों में मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार होने की भी संभावना है। मौसम एक्सपर्ट कहना है कि नमी हवाओं के आगमन से प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है।

इन दोनों तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा हैं। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.02 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया है। साथ ही माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 38.4, पेंड्रारोड में 38.1 और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों रायपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री जा पहुंचा, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button