छत्तीसगढ़

लोकमान्य तिलक के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई पुण्यतिथि

Pledge taken to follow the ideals of Lokmanya Tilak; District and Block Congress Committees reverently observed his death anniversary.

बलरामपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देशवासियों में स्वराज की चेतना जगाई। उनका प्रसिद्ध उद्घोष “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। नेताओं ने कहा कि तिलक के विचार, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज और युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, संजीत राजा चौबे, पार्षद रीना कुजूर, बिरजानिया केरकेट्टा, अरुण दास, विनोद मेहता, फेंकू पल, जयराम सिंह, प्रशांत बाला, असीम बिस्वास, कीर्तन, राजेश गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button