छत्तीसगढ़

बढ़ते बिजली बिल और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Congress stages a massive protest against rising electricity bills and inflation.

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद में बढ़ते बिजली बिलों और महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए विभाग का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये और बढ़ती महंगाई तथा बिजली दरों में वृद्धि को लेकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर के लिए हल्की सी झूमाझटकी की स्थिति भी निर्मित हुई,

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से आम जनता, किसान और छोटे व्यवसायी आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रही है, ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोतरी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार बिजली दरों में राहत देने और महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने स्मार्ट मीटर योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “स्मार्ट मीटर जनता से भी ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं।”

अमितेश शुक्ल ने कहा कि यदि भविष्य में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जनता के हित में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर इन्हें उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता और किसानों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button