बलरामपुर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जनसंपर्क अभियान, किराना व्यापारियों से ली बढ़ी कीमतों की जानकारी
Congress launches public relations campaign against inflation in Balrampur; inquires about price hikes from grocery merchants

बलरामपुर/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समीर सिंह देव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न किराना दुकानों में पहुंचकर व्यापारियों से बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी ली।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। खाद्य सामग्री, दाल, तेल, आटा, चावल समेत जरूरी वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने जनता से महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने और आने वाले समय में बदलाव लाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री अरुण दास, सुनील तिर्की, अमित यादव, रामदेव जगते, अजय यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



