छत्तीसगढ़

रक्तदान कर बचाई मासूम की जान, जिला अस्पताल में पेश की मानवता की मिसाल 

Innocent child's life saved through blood donation; example of humanity set at the district hospital.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिला अस्पताल में भर्ती एक बच्चे को तत्काल रक्त की आवश्यकता होने पर वाड्रफनगर निवासी योगेश सिंह एवं कांग्रेस नेता अमित यादव ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। समय पर रक्त उपलब्ध होने से बच्चे के उपचार में सहायता मिली।

रक्तदान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सभी सक्षम लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते, बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कृपा शंकर, संजीत राजा चौबे सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button