छत्तीसगढ़

उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, ठंड बढ़ी

Cold wave hits northern Chhattisgarh; temperatures drop further

रायपुर। सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे है। यहां सुबह देर तक कोहरा छाया रहता है।

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद रात की ठंड बढ़ रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.3 डिग्री पहुंच गया है।

वहीं अंबिकापुर में 8.9 और सूरजपुर में 11.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके उलट दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर और सुकमा में रातें गर्म हैं। सुकमा में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। बलरामपुर और सुकमा के तापमान में 9.9 डिग्री का अंतर है।

रायपुर में भी रात का तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। हालांकि प्रदेश के मैदानी और उत्तरी जिलों में रात का पारा लगातार नीचे बना हुआ है।

धमतरी में 13, गरियाबंद में 12.3 रायगढ़ में 12.6 और कोरबा में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

रायपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा।

शुक्रवार को आसमान साफ रहा आज यानी शनिवार को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button