छत्तीसगढ़

संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय

CM Sai to attend 'Samvidhan Gaurav Diwas' event

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज (26 नवंबर) रायपुर में संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे।

संविधान के गौरव, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी, भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य वक्ता होंगे।

मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू शामिल होंगे।

इसके अलावा रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी मौजूद रहेंगे।

साव बोले- कांग्रेस ने बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की

संविधान गौरव दिवस के आयोजन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान नहीं मिला, जबकि वे इसके हकदार थे। भाजपा समर्थित सरकार बनने के बाद बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की, ताकि वे नेहरू-गांधी परिवार के बराबर खड़े न हो सकें। कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने की साजिश रची।

साव ने सवाल उठाया कि जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान का सम्मान करने का दावा किस मुंह से करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button