छत्तीसगढ़

नवरात्रि से पहले जतमाई धाम में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Cleanliness drive at Jatmai Dham ahead of Navratri; pledge taken to make it plastic-free.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद, गरियाबंद के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जतमाई धाम से नवरात्र पर्व के एक दिन पहले सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त बनाने अभियान चलाया गया। इस अभियान में जनसहभागिता के साथ ही राजिम विधायक रोहित साहू, गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ सहित वन अमला शामिल हुए। प्राकृतिक वादियों के बीच मां जतमाई धाम स्थित है। सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में हर किसी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक और कलेक्टर ने इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने लोगों से अपील की और प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों को भी बताया। कहा कि गरियाबंद का जतमाई एक पवित्र धाम है, जहां दूर–दूर से श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं, कहा कि जहां स्वच्छता है वहां भगवान का वास है, इस पवित्र धाम को अब प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प हम सभी ने लिया है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि जतमाई धाम में लोगों की सुरक्षा और मांग पर सीएम विष्णुदेव साय ने पुलिस चौकी की सौगात दी है, जो जल्द ही बनकर तैयार होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button