छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने विदेश में लहराया परचम

Chhattisgarh's daughter hoisted the flag abroad

रायपुर । रायपुर की थाई बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका साहू ने गोवा में आयोजित तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने म्यूजिकल एकल इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में प्रियंका छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी थीं। चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

यह प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक गोवा के मापुसा स्थित पीडिम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग हॉल में हुई। इसका आयोजन थाई बॉक्सिंग इंडियन फेडरेशन (टीआईएफ) ने वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया था। पदक वितरण फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सुमनाक्षर और महासचिव रविंदर सिंह ने किया।

40 किलो वर्ग में प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला, ज्यादा वजन में खेलने से किया इनकार

प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण अलग-अलग राज्यों के भारतीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबले कराए गए। इसके लिए कुछ वजन वर्गों में भी बदलाव किया गया। प्रियंका का निर्धारित वजन वर्ग माइनस 40 किलोग्राम था, लेकिन इस वर्ग में दूसरा खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होने से उनका मुकाबला रद्द कर दिया गया।

इसके बाद उन्हें अपने निर्धारित वजन से 10 किलो अधिक वाले वर्ग में खेलने का प्रस्ताव दिया गया। हालांकि, प्रियंका ने ज्यादा वजन वाले वर्ग में मुकाबला करने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद उन्होंने म्यूजिकल एकल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button