छत्तीसगढ़

रिशिकांता की रजत जीत पर छत्तीसगढ़ गौरवान्वित

Chhattisgarh proud of Rishikanta's silver medal win.

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर रिशिकांता सिंह चानंबम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। रिशिकांता सिंह चानंबम ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया प्रत्येक पदक भारत की प्रतिभा, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक है। रिशिकांता सिंह चानंबम की यह सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूरा देश इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने रिशिकांता सिंह चानंबम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button