छत्तीसगढ़

मार्कफेड की बैठक में गए कारोबारी की होटल में मिली लाश

Businessman who attended Markfed meeting found dead in hotel

रायपुर/चंडीगढ़। राजधानी रायपुर के बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली है। मृतक की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। दीपक राइस मिल के मालिक थे, मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। बुधवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर थाना-17 की पुलिस टीम मौक

जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया।

उधर, पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है।

संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर थे दीपक

दीपक कुमार मित्तल रायपुर की संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। कंपनी उसना चावल, कच्चा चावल, बासमती चावल, फोर्टिफाइड चावल (FRK), दाल और चावल से बनने वाले अन्य उत्पादों का कारोबार करती है। कंपनी के निदेशकों में दीपक कुमार मित्तल, हिमांशु मित्तल और बिजेता देवी मित्तल शामिल हैं।

कंपनी की स्थापना मई 1997 में हुई थी। इसका रजिस्टर्ड ऑफिस रायपुर के रामसागरपारा स्थित आदिश्वर कॉम्प्लेक्स में है। वहीं आमासिवनी में फैक्ट्री है। दीपक शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों में शामिल थे। परिवार को बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत की सूचना मिली।

उनका पार्थिव शरीर बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक रायपुर लाया जा सकता है। फिलहाल, परिवार ने बात करने से इनकार कर दिया है।

जानिए अब तक क्या सामने आया…

दो दिन पहले होटल में लिया था रूमः पुलिस के मुताबिक, बिजनेसमैन की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले थे। करीब दो दिन पहले सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी रात में होटल में आई। पुलिस इस युवती से पूछताछ कर रही है।
वेटर कमरे में पहुंचा तो बेसुध मिले बिजनेसमैनः 21 अक्टूबर को होटल का वेटर कमरे में गया तो दीपक कुमार मित्तल बेसुध मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मार्कफेड की मीटिंग में शामिल होने आए थे चंडीगढ़ः दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट के बड़े ठेकेदार बताए जा रहे हैं। उनकी अपनी राइस मिलें भी हैं। वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बड़ी मीटिंग में शामिल होने आए थे।
कमरे में शराब और कुछ दवाइयां मिलींः पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से शराब की बोटलें और कुछ दवाइयां मिली हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब पीने और नशे के ओवरडोज से मौत हुई है, लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button