छत्तीसगढ़

ब्लास्ट फर्नेस-6 ने हॉट मेटल उत्पादन का बनाया नया रिकॉर्ड 

Blast Furnace-6 sets a new record for hot metal production

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज करते हुए 22 नवम्बर 2026 को 3,512 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया। इस उपलब्धि के साथ फर्नेस ने 2 जुलाई 2025 को दर्ज किए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 3,502 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि फर्नेस के बेहतर परिचालन प्रदर्शन तथा कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी के सदस्यों ने केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (आयरन) श्री मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री विवेक वर्मा एवं मुख्य महाप्रबंधक (एसपी) श्री जगेंद्र कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

मुख्य महाप्रबंधक (आयरन) श्री मनोज कुमार ने ब्लास्ट फर्नेस-6 के इस सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड को हासिल करने में योगदान देने वाले सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्मिकों को इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते हुए उत्पादन में निरंतर वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button