बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस ने लौटाई 18 परिवारों की खुशियाँ लगभग 03 लाख रुपये मूल्य के 18 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को किया सुपुर्द
Basantpur Rajnandgaon police brought happiness to 18 families by recovering 18 lost mobile phones worth approximately Rs 3 lakh and handing them over to their rightful owners.

रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा
थाना बसंतपुर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही।

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ । अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैशाली जैन के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में गुम मोबाइलों की पतासाजी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की सहायता से विभिन्न कंपनियों के कुल 18 नग गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये है, सफलतापूर्वक बरामद किए गए।

थाना परिसर बसंतपुर में निरीक्षक एमन साहू एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

अपने गुम मोबाइल पुनः प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई आवेदकों ने बताया कि मोबाइल में उनके परिवार की अमूल्य यादें, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवश्यक संपर्क नंबर एवं व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित थी, जिसके वापस मिलने की उन्हें लगभग कोई उम्मीद नहीं थी। पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण जब उनके मोबाइल वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आवेदकों ने राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
आम जनता से अपील
यदि किसी व्यक्ति को कोई गुम मोबाइल फोन प्राप्त होता है तो उसका उपयोग न करें तथा उसे निकटतम पुलिस थाना में जमा कराएं। इससे मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाने में पुलिस को सहायता मिलेगी।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, सीसीटीएनएस आरक्षक श्रवण पैकरा, आरक्षक फागूराम साहू, ललित रावटे, भुनेश्वर जायसी, चन्द्रशेखर श्रीवास, कुश बघेल एवं थाना बसंतपुर के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



