छत्तीसगढ़

दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तारी

Arrest on charges of rape and causing an abortion

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) से पढ़ाई पूरी कर चुके राजस्थान के एक युवक को रायपुर पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी हिमांशु जाटव के रूप में हुई है। वह एनआइटी में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई थी।

गर्भवती होने की बात सुनकर दिल्ली से लौटा

पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई पूरी होने के बाद हिमांशु रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद छात्रा ने उसे फोन कर बताया कि वह गर्भवती हो गई है। यह सुनकर आरोपी दिल्ली से रायपुर आया और कथित तौर पर उसका गर्भपात करा दिया। जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता के परिजनों को लगी, तो उन्होंने डीडीनगर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button