छत्तीसगढ़
कुप निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप,लिखित शिकायत
Allegation of corruption in well construction, written complaint
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत बरकानी में कुप निर्माण का काम चल रहा है जिसे लेकर वार्ड पंच एवं प्रतिनिधियों ने भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कार्यक्रम अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की है शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में जीवन धारा योजना के तहत कुप निर्माण करवाया गया था जिसे वर्तमान सरपंच सचिव के द्वारा में मनरेगा के तहत जेसीबी से खोदकर लीपापोती कर कूप निर्माण का स्वरूप दिया जा रहा है स्पस्ट तौर पर पूर्व के कूप निर्माण का तस्वीर भी स्पस्ट तौर पर दिख रहा है एवं स्तरहीन निर्माण सामग्री का उपयोग कर योजना पर पलीता लगाया जा रहा है तो वहीं पूरे मामले पर शिकायतकर्ताओं ने कठोर कार्रवाई के मांग की है एवं कार्यवाही नहीं होने पर आने वाले दिनों में कलेक्टर एवं जिलापंचायत सीईओ से शिकायत कर जांच की मांग कर रहे हैं।


