गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 9 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त

रायपुर। गांजा के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 9 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 1,00,000 रूपये बताई जा रही है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 434/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुन शहबाज निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अब्दुल शहबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 09 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 434/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

