कार दुर्घटना में एक की मौत

रायपुर। राजधानी के सीमा पर बसे धनेली गांव में सुबह-सुबह ग्रामीण अपने काम से जब माना बस्ती की ओर आ रहे थे तो रायपुर धमतरी मार्ग के अंडर ब्रिज के नीचे एक कार बुरी तरह से जली हुई अवस्था में दिखी। लोगों ने जब कार के अंदर झांक कर देखा तो एक व्यक्ति का शव पूरी तरह से जला हुआ पड़ा हुआ था । तत्काल जागरूक ग्रामीणों ने संबंधित थाना माना में सूचना दी जिस पर माना पुलिस ने मौके पर घटनास्थल का मौका मुलाहिजा किया और घटना की परिस्थिति संदिग्ध लगने पर एफएसएल की टीम को भी सूचित कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया ।
पुलिस थाना प्रभारी ने प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में मृत व्यक्ति का नाम चंद्रशेखर सिंह परिहार बताया जो पेशे से एक ट्रांसपोर्टर थे । क्रमांक सीजी 04 ML9966 है। ऐसी सूचना मिली है कि वह देर रात रावतपुरा सरकार आश्रम से अपने घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है ।


