बड़ेडोंगर में आम आदमी पार्टी सहप्रभारी निरंजन बसावा का जोरदार स्वागत

बस्तर @ रूपेन्द्र कोर्राम। आम आदमी पार्टी सहप्रभारी निरंजन बसावा का बड़ेडोंगर केशकाल विधानसभा में आगमन होने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष शंकर लाल नेताम, जिला सचिव जुगल किशोर बोध, प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी, ब्लाक अध्यक्ष जीतू साहू, उदय सिंन्हा, रूपसिंह मरकाम, सुकू नाग, जैनी मंडावी, धनसाय मरकाम, परमानंद, कमलेश नेताम, सरबत मरकाम, कमलेश सलाम, मीडिया प्रभारी संतोष नाग इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
सहप्रभारी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार गरीबों के लिए अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी अच्छा काम होगा। एक मौका केजरीवाल को मौका देना होगा, जिस तरह दिल्ली में फ्री बिजली मुफ्त किया है। छत्तीसगढ़ में भी मुफ्त किया जाएगा। आम नागरिक को जरूरत का चीज को मुक्त किया जाएगा। सरकार हर कार्य में मदद करेगी। फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य की देख देख सरकार करेगी। जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार भरोसा दिलाया केजरीवाल पूरा काम किया पंजाब में भगवंत मान सरकार अच्छा काम कर रही है क्योंकि केजरीवाल की सरकार ईमानदार सरकार है छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर आम पब्लिक को फायदा दिलाया जाएगा ।
सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिए कि घर घर जाकर केजरीवाल की योजना को पहुंचाना होगा एक ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी जिताना होगा तभी हमारा छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बन जाएगा।



