छत्तीसगढ़

अनोखा शाला प्रवेश उत्सव

A Unique School Enrollment Festival

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

गरियाबंद में फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में इस बार शाला प्रवेश उत्सव किसी पर्व से कम नहीं रहा पूरे गांव ने मिलकर नए विद्यार्थियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया समारोह में 6 वर्षिय गूगल बॉय रुद्र शर्मा पहुंचे जो आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने सामान्य ज्ञान के सवालों के फर्राटेदार जवाब देकर सभी को हैरान कर दिया। रुद्र ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि रोज़ सिर्फ एक सामान्य ज्ञान का उत्तर याद किया जाए, तो एक महीने में 30 नए तथ्य आसानी से याद हो सकते हैं। प्रवेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों और पालकों में गजब का उत्साह देखने को मिला, जिससे शिक्षा के प्रति गांव की सकारात्मक सोच भी साफ़ नजर आई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button