छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बलरामपुर कोतवाली में हुआ लाइव प्रसारण, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने देखा मुख्य समारोह

A live broadcast was held at the Balrampur Kotwali (police station) on National Unity Day; citizens and public representatives watched the main ceremony.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बलरामपुर कोतवाली थाना परिसर में कराया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू के प्रयास से आयोजित इस लाइव प्रसारण में नगर के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम को देखा।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्र, अजय गुप्ता, गौतम सिंह एवं विजय प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

लाइव प्रसारण के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता परेड, सुरक्षा बलों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

कोतवाली थाना परिसर में आयोजित इस पहल के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह को स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button