छत्तीसगढ़

शिक्षा के मंदिर में चल रहा शराब का पार्टी…..

A liquor party is underway in the temple of learning...

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक के देवझरअमली स्कूल मे पिछले दिनों शनिवार के दिन शराब का पार्टी मनाते नजर आए थे दो शराबी शिक्षक…..

दोनो शिक्षक स्कुल में शराब और चखना करते के नजर आये थे….

शराब के नशे में शिक्षक मीडियाकर्मी के साथ कर रहे बहस…..

आज इस मामले में शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई

मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) स्कूल में कथित शराब सेवन मामले में संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर का बड़ा आदेश

दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले मामले में दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

विभागीय स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन आदेश के अनुसार दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुर निर्धारित किया गया है।

उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। मामले की विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट और नियमानुसार प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निलंबन – श्री कमल सिंह दीवान शिक्षक एल बी

निलंबन – श्री मनोज कुमार भारद्वाज, शिक्षक एल बी

 

Related Articles

Back to top button