छत्तीसगढ़

बलरामपुर में 18 नवंबर को लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, गंभीर बीमारियों का होगा उपचार

A free AYUSH health camp will be held in Balrampur on November 18; treatment for serious illnesses will be provided.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिले के साप्ताहिक बाजार परिसर में 18 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन एवं संचालक आयुष रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी बलरामपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

 

शिविर में जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस, अर्श (बवासीर), भगंदर (फिशर), स्त्री रोग, वात रोग, उदर रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य एवं मौसमी बीमारियों की जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया जाएगा।

 

शिविर में डॉ. छविराम सिंह नरवरिया, डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद पटेल, डॉ. आलेख साहू, डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. प्रिया सिंह एवं डॉ. बीरबल सिंह सहित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

 

जिला आयुष अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हसन इकबाल रहेंगे।

 

आयुष विभाग ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श एवं आयुर्वेदिक दवाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button