ग्राम अखरार में 50 फीट के रावण का दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
A 50-foot-tall effigy of Ravana was burnt in the village of Akhrar, conveying the message of the victory of good over evil.
जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
डिजिटल रिपोर्टर
लोरमी।दशहरा पर्व के अवसर पर लोरमी क्षेत्र के ग्राम अखरार में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। गांव में रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करने के बाद शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रावण दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर साल की तरह इस वर्ष भी दशहरा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले का दहन करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर मौजूद बुराइयों को समाप्त करने की प्रेरणा भी देता है।
उन्होंने कहा कि जब तक इंसान अपने अंदर के अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और द्वेष रूपी रावण का अंत नहीं करेगा, तब तक दशहरा मनाने का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। किसी के प्रति दुश्मनी और मनमुटाव रखने के बजाय सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए।
ग्राम अखरार में 50 फीट ऊंचे रावण के दहन के साथ लोगों ने सत्य की विजय और बुराई के अंत का संदेश दिया। दशहरा पर्व ने एक बार फिर समाज को अच्छाई के मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा दी।


