छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं को हाथ घड़ी दे कर सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा के ग्राम कड़ार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण छह मेधावी छात्र-छात्राओं को हाथ घड़ी देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और आगे भी बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने जुड़वा बहनों को भेंट किया सुपोषण किट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम कड़ार में कुपोषण पीड़ित साढ़े तीन साल की दो जुड़वा बहन पुष्पा व रूबी को सुपोषण किट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने उनकी माँ श्रीमती लीला साहू को बच्चियों का ख़ास ख्याल रखने और शासन की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के साथ ही महिला एवं बाल विकास की विभागीय योजना का भी लाभ लेने की बात कही।



