छत्तीसगढ़

मासूम की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा

The mystery behind the innocent child's death will be revealed by the post-mortem report.

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली 25 वर्षीय महिला की दो साल की बेटी की गुरुवार को मौत हो गई। 19 नवंबर की सुबह करीब 8 से 9 बजे बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया।

शुरुआत में बच्ची की मौत सामान्य बीमारी से होना माना जा रहा था। परिजनों ने भी उस समय किसी तरह का संदेह नहीं जताया था। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्ची की मौत की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

परिजनों ने जताया मौत पर संदेह

बाद में बच्ची की मां और अन्य परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके लिए परिजनों ने अस्पताल में अलग से आवेदन भी दिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत की असली वजह सामने आएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button