छत्तीसगढ़

रायपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म पर पहुंची SUV

Major accident averted at Raipur station; SUV reaches the platform.

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इनोवा पार्सल ऑफिस की ओर से स्टेशन परिसर में दाखिल होकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार करते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच जाती है।

कुछ देर के लिए कार ट्रैक के बीच फंसी भी दिखाई देती है। राहत की बात यह रही कि उस समय उस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है।

वीडियो में कार प्लेटफॉर्म से होते हुए ट्रैक की ओर जाती नजर आ रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

RPF के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद वाहन चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश), 154 (यात्रियों की सुरक्षा खतरे में डालना) और 159 (प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में कार पार्सल ऑफिस की ओर से स्टेशन परिसर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि वाहन स्टेशन परिसर के भीतर और ट्रैक तक कैसी पहुंची?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button