छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में CRPF जवानों ने हथियारों की जगह उठाए सफाई उपकरण

CRPF personnel in Fingeshwar picked up cleaning equipment instead of weapons.

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद : गरियाबंद के फिंगेश्वर शहर में सड़क किनारे CRPF जवानों को देखकर लोग एक पल के लिए चौंक गए।
मौके पर सर्चिंग जैसा नजारा दिखाई दे रहा था, लेकिन जवानों के हाथों में हथियार नहीं, बल्कि सफाई के उपकरण थे। दरअसल 211वीं बटालियन CRPF के जवानों ने ‘सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जवानों ने सड़क किनारे सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में CRPF जवानों का नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के बाद सेवा और स्वच्छता के प्रति अनोखा अंदाज देखने को मिला।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button