छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 45 एक्टिव केस

45 active cases of swine flu in Chhattisgarh.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। तीन सितंबर को प्रदेश में 15 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है। इनमें से 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में कुल 45 सक्रिय मरीज हैं।

34 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं

सक्रिय मरीजों में से 34 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 11 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सामने आए नए 15 मरीजों में सबसे ज्यादा रायपुर से सात और दुर्ग से पांच मरीज शामिल हैं। इसके अलावा कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में एक-एक नया मरीज मिला है।

रायपुर में सबसे ज्यादा 73 मामले

जिलेवार स्थिति पर नजर डालें तो राजधानी रायपुर संक्रमण के मामले में सबसे आगे बनी हुई है। जिले में सात नए मरीज मिलने के बाद अब तक कुल 73 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दुर्ग जिले में पांच नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। वहीं, बिलासपुर में अब तक कुल 20 मरीज सामने आ चुके हैं।

कोरबा में 11 और रायगढ़ में 10 मामले

कोरबा में एक नए मरीज के साथ आंकड़ा 11 और रायगढ़ में 10 पहुंच गया है। धमतरी में अब तक नौ, राजनांदगांव में पांच, जबकि बस्तर, बेमेतरा और महासमुंद में तीन-तीन मरीजों में पुष्टि हुई है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा में दो-दो तथा बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, एमसीबी, मोहला-मानपुर और सक्ती में एक-एक मरीज दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button