छत्तीसगढ़
सरपंच संघ के बाद अब पंच संघ की हुंकार, कोटगांव विवाद ने बदला समीकरण
After the Sarpanch Association, the Panch Association now raises its voice; Kotgaon dispute alters the equation.
संवाददाता:- मीनू साहू
बालोद: छत्तीसगढ़ में बालोद जिला के कोटगांव विवाद का सबसे बड़ा नया मोड़ अब पंच संघ की संभावित तैयारी को माना जा रहा है। पंचों में सरपंच संघ की कथित मनमानी के खिलाफ अलग संगठन बनाने की चर्चा है।
इसी बीच सरपंच देवेश्वरी साहू को अतिरिक्त कलेक्टर से राहत मिलने और हाईकोर्ट जाने की तैयारी की बात कही जा रही है। 117 सरपंचों से आर्थिक सहयोग की अपील भी सामने आई है।
पंचों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कथित मारपीट, महिला पंच से कथित दुर्व्यवहार और सरपंच पति की कथित दखलंदाजी के आरोप हैं।ग्रामीण आर्थिक स्थिति और कथित बदली जीवनशैली पर सवाल उठा रहे हैं। नींबू और कथित तांत्रिक गतिविधियों के आरोप भी चर्चा में हैं।
क्लोजिंग:
अब देखना होगा कि पंच संघ की यह पहल संगठन बनेगी या कोटगांव विवाद का नया अध्याय।



