छत्तीसगढ़
कब्जा हटाने पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों के हंगामे से बैरंग लौटा बुलडोजर
Administration arrives to remove encroachment; bulldozer returns empty-handed amidst uproar by villagers.
लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद : गरियाबंद में राजिम तहसील क्षेत्र के कौंदकेरा और रामपुर गांव में कब्जा हटाने बुलडोजर लेकर प्रशासन पहुंचा तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर विरोध जताया जिसके बाद अधिकारियों को बैरन लौटना पड़ा, ग्रामीणों ने पटवारी अजय बघेल और शिकायकर्ता कली राम घ्रुव पर गड़बड़ी कर फर्जी सीमांकन करने का आरोप लगया है, गांव के कली राम ध्रुव ने सुंदरलाल साहू पर लगानी जमीन पर कब्जा करने दावा किया है तो वहीं सुंदरलाल के बेटे राजेश कुमार साहू ने कहा कि उनका परिवार इस जमीन पर कई सालों से काबिज है जिसे गलत तरीके से हथियाने की कोशिश किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कब्जा हटाने की कार्यवाही को गलत बताते हुए जमकर हंगामा किए जिसके बाद प्रशासन को बिना कार्रवाई किए ही बैरंग लौटना पड़ा।



