छत्तीसगढ़

CGPSC मामले में ED की दबिश, रायपुर से भिलाई तक सात ठिकानों पर छापे

ED raids in CGPSC case; searches conducted at seven locations from Raipur to Bhilai.

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती में कथित गड़बड़ी और मनी लांड्रिंग, शराब घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को प्रदेश में कार्रवाई की। एजेंसी ने भिलाई, धमतरी और रायपुर में एक साथ सात ठिकानों पर तलाशी शुरू की है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक केके चंद्रवंशी का भिलाई स्थित आवास भी शामिल है।

सुबह छह बजे भिलाई पहुंची ED की टीम

ED की टीम मंगलवार सुबह करीब छह बजे दो वाहनों से भिलाई तीन के विश्व बैंक कालोनी स्थित केके चंद्रवंशी के आवास पहुंची। टीम के साथ सुरक्षा बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य रिकार्ड की जांच शुरू कर दी। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और तलाशी की कार्रवाई जारी है।

2020 से 2022 की भर्ती प्रक्रिया जांच के दायरे में

ED की यह कार्रवाई CGPSC की कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच के तहत बताई जा रही है। जांच का दायरा 2020 से 2022 के दौरान हुई भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों तक है। एजेंसी इस दौरान हुए वित्तीय लेन-देन और संभावित लाभार्थियों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button