छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीजल की किल्लत, वाहनों की लंबी लाइनें

Shortage of petrol and diesel, long queues of vehicles.

केशकाल। केशकाल में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत सामने आई है। ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी हो गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वाहनों की लंबी कतारें सड़क तक लग गई

शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक पहुंच गए। पेट्रोल मिलने की उम्मीद में वाहनों की लंबी कतारें सड़क तक लग गईं, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद ईंधन उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, केशकाल में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। कई पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।

रोजमर्रा की आवाजाही पर असर पड़ रहा

लोगों का कहना है कि ईंधन संकट का असर आवश्यक सेवाओं, व्यापारिक गतिविधियों और रोजमर्रा की आवाजाही पर पड़ने लगा है। वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर दूसरे क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की तलाश करनी पड़ रही है।

प्रशासन की तरफ से क्या कहा गया है

फिलहाल प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति प्रभावित होने के कारणों और स्थिति सामान्य होने की समय-सीमा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button