छत्तीसगढ़

सीएम साय करेंगे पीएम मोदी से बस्तर विकास का रोडमैप साझा

CM Sai will share the roadmap for Bastar's development with PM Modi.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सात अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे बस्तर के विकास के लिए तैयार ब्लूप्रिंट पीएम से साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा बस्तर के विकास और भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा पोस्ट माओइस्ट सीनारियो यानी माओवाद के प्रभाव में कमी के बाद इस क्षेत्र के समग्र विकास पर रहेगा।
विकास के लिए रोडमैप का प्रजेंटेशन सीएम स्वयं देंगे

इस क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देना, पुनर्वासितों के लिए रोजगार-स्वरोजगार के लिए काम करना, निवेश आकर्षित करना और समावेशी विकास के लिए रोडमैप का प्रजेंटेशन सीएम स्वयं देंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री साय केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य से जुड़े अहम मुद्दों, विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं।

साथ ही केंद्र-राज्य समन्वय, वित्तीय मामलों और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है।

बस्तर में आजीविका मिशन पर काम

यहां पर कृषि, पशुपालन, वनोपज, मत्स्य पालन, हस्तशिल्प एवं सूक्ष्म उद्यमों को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की योजना है। युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button