छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल में मिली दो विदेशी युवतियां, पुलिस ने दर्ज की FIR

Two foreign women found in a hotel in Raipur, police register FIR

रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उज्बेकिस्तान युवतियों के खिलाफ पुलिस ने 3 महीने की जांच के बाद FIR दर्ज की है। पुलिस ने ‘होटल एरिना बुटिक’ से इन युवतियों को हिरासत में लिया था।

युवतियों पर संदिग्ध गतिविधयों में शामिल होने का आरोप लगा था। पुलिस की जांच के दौरान युवतियां पासपोर्ट, वीजा संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाई, तो उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।

पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने तीन महीने तक अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी, इसलिए 13 मार्च को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ‘होटल एरिना बुटिक’ में दो विदेशी युवतिां ठहरी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की टीम ने दबिश दी और दोनों को हिरासत में लिया था।

10 मार्च 2026 तक बार-बार मौका देने के बावजूद दोनों महिलाएं भारत में रहने या यात्रा करने का कोई भी वैध प्रमाण पेश नहीं कर पाईं। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब दूतावास के जरिए इन्हें वापस इनके देश भेजने की तैयारी कर रही है।

तेलीबांधा निरीक्षक अविनाश सिंह के अनुसार, विदेशी युवतियों को जनवरी में हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा था। तीन महीने तक युवतियों ने अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। युवतियों पर एफआईआर दर्ज करके दूतावास से संपर्क किया गया है। दूतावास की मदद से युवतियों को डिपोर्ट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button