नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई
Major action taken in the case of rape of a nine-year-old girl

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तारी कर जेल भेजा है। जांच में सामने आया कि आरोपित का मकान नगर निगम के नियमों के विपरीत अवैध रूप से निर्मित है। इसके बाद निगम ने नियमानुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई है। निगम अधिकारियों ने आरोपित के मकान पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में मकान हटाने की आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और समाज में अपराध के खिलाफ सख्त संदेश देने की मांग तेज हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था और नगर निगम नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


