स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ओएचपी विभाग में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
Cleanliness drive organized in the OHP Department under the 'Swachhata Hi Seva' campaign.

भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी विभाग में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 24 सितम्बर 2026 को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) श्री आर.बी. गहरवार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली तथा विभागीय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कार्य किया।

मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) श्री आर.बी. गहरवार ने स्वच्छता एवं सुरक्षा के बीच संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल सुरक्षित कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल को स्वच्छ रखना केवल व्यक्तिगत दायित्व नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता के प्रति निरंतर सजग रहते हुए कार्यस्थल को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा इसे दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। साथ ही स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अपने कार्यस्थल, घर, सड़क एवं नगर को स्वच्छ रखने तथा देश की स्वच्छता में अपना योगदान देने व अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रशांत जैन, संतोष सिंह, नितिन काटेकर, अजीत कुजूर, जी. गौतमन, सलीम, ए.के. साहा, सूरज कुमार, सन्मुख राव एवं मूर्ति सहित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विभागीय परिसर में सफाई कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-आयरन एवं स्टील) श्री रोहित हरित के दिशानिर्देश में उप प्रबंधक श्री गिरीश मढ़रिया एवं श्री स्यामल सांकी द्वारा किया गया।



