मनोरंजन
‘धुरंधर’ रिलीज से दर्शकों में जोरदार उत्साह, रिकॉर्ड कमाई
'Dhurandhar' release brings huge excitement to audiences, earns record revenue

मुंबई । दिसंबर के शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की मल्टी स्टारर मूवी धुरंधर का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। थिएटर से बाहर निकल रहे लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की माउथ पब्लिसिटी कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। दूसरी ओर नवंबर की लास्ट में रिलीज हुई धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में गिरावट साफ दिख रही है। ‘धुरंधर’ के आते ही ‘तेरे इश्क में’ के बिजनेस को जबरदस्त झटका लगा है। भीड़, हाइप और स्टोरीलाइन के जोर पर ‘धुरंधर’ की कमाई तूफानी रफ्तार से बढ़ती जा रही है, जबकि दूसरी फिल्म को अब टिकट खिड़की पर टिके रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।



