मध्यप्रदेश

युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

Newly elected office bearers of Youth Congress were welcomed, a memorandum was submitted to the Tehsildar on the problems of farmers

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

जवा। युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद आज जवा में वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार जवा को ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह (सरपंच जवा), विधानसभा अध्यक्ष सिरमौर अविनाश सिंह गहरवार, ब्लॉक अध्यक्ष जवा पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डभौरा अमर सिंह सोनू, तथा ब्लॉक अध्यक्ष सिरमौर शुभम सोनी निर्वाचित हुए।

 

स्वागत समारोह राज पैलेस जवा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह जवा (पूर्व प्रदेश महामंत्री, म.प्र. कांग्रेस) के मार्गदर्शन में तथा पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सकील खान के संयोजन में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिरमौर विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।

 

नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष अविनाश सिंह गहरवार ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। वहीं जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह (सरपंच जवा) ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जवा क्षेत्र के युवाओं की आवाज़ को सशक्त मंच मिलेगा।

 

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं जैसे — बारिश से नष्ट धान की फसल का सर्वे एवं मुआवजा, बिजली की समस्या और बढ़े बिलों में राहत, धान उपार्जन केंद्रों से जुड़ी विसंगतियां, अवारा पशु नियंत्रण एवं

जवा नगर की सफाई व्यवस्था —

आदि विषयों पर ज्ञापन तहसीलदार राजेन्द्र तिवारी को सौंपा। यह ज्ञापन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह पटेल ने की तथा मंच संचालन तरुणेन्द्र द्विवेदी (किसान नेता) ने किया।

 

मुख्य रूप से उपस्थित रहे — चक्रधर सिंह जवा, बृजेन्द्र पांडे, धनेंद्र द्विवेदी (ब्लॉक अध्यक्ष जवा), अरुण सिंह पिंटू (ब्लॉक अध्यक्ष डभौरा), जोखू कोल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), उमाशंकर दुबे (ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष डभौरा), राजेन्द्र यादव (अध्यक्ष डभौरा ब्लॉक), संतोष सिंह (ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष सिरमौर), कमलेश कुशवाहा (मतदाता सूची प्रभारी सिरमौर) सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button