नशे से दूरी है जरूरी 2.0: जवा में 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान
Staying Away from Drugs is Essential 2.0: Awareness Campaign to Run in Jawa Until July 31

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
विद्यालयों, कॉलेज और सीएफटी केंद्रों पर कार्यक्रम; युवाओं और ग्रामीणों को दिलाई जा रही नशामुक्ति की शपथ
जवा (रीवा). मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद पंचायत जवा में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत 17 से 31 जुलाई तक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर महाविद्यालय तथा विभिन्न सीएफटी केंद्रों पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रमों में विशेषज्ञों द्वारा नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

अभियान के तहत सीएफटी पनवार, जवा, डभौरा, अंतरैला और अन्धवा में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वहीं जनपद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

अभियान का समापन 31 जुलाई को सीएफटी भवन जवा में होगा। सामाजिक न्याय विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से क्षेत्र में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।



