छत्तीसगढ़

शंकर नगर दुर्ग मे बीति रात हुये हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

Three accused arrested in connection with the murder that took place last night in Shankar Nagar, Durg.

दुर्ग। थाना मोहन नगर दिनांक 10.11.2025 को रात्रि आवेदिका पार्वती निवासी शंकर नगर दुर्ग द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के पति योगेश विश्वकर्मा को रात्रि करीबन 10:30 बजे तुषार, चंदन एंव तिलक द्वारा बिना कारण धार दार वस्तु से मार कर चोट लहुलुहान कर भाग गये। जिसे उपचार हेतु शासकिय अस्पताल दुर्ग जेकर गये जहाँ डॉक्टर द्वारा जाँच करने पर मृत्यु होना बताया गया कि लिखित आवेदन पर अपराध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण की पता साजी हेतु विशेष टीम गठीत कर आरोपी पता साजी हेतु लगायी गई। आरोपीगण तुषार, चंदन, एंव तिलक को खोजकर हिरासत में लिया गया। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने से विधिवत् गिरफ़्तारी की गई। माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

गिर० आरोपी-

01. तुषार नेताम उर्फ चटनी पिता राजेन्द्र नेताम उम्र 23 साल निवासी आमापारा थाना मोहन नगर दुर्ग।

02. तिलक वैष्णव उर्फ दादू पिता रेवतीदास वैष्णव उम्र 22 वर्ष आमापारा थाना मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग।

03. चंदन कुमार साहू पिता उत्तम साहू उम्र 18 साल निवासी आमापारा नया पानी टंकी के पास मोहन नगर दुर्ग।

जप्ती – घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू।

Related Articles

Back to top button