छत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 132 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

132 players showcased their prowess at the divisional-level badminton tournament.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर संभाग की टीम का चयन

गरियाबंद। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गरियाबंद स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के अंतर्गत गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, धमतरी एवं बलौदाबाजार जिलों के कुल 132 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए रायपुर संभाग की टीम का चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 वर्ष बालिका बालक राजनांदगांव में 24 सितंबर से 27 सितंबर 17 एवं 19 बालक बालिका 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर सरगुजा में आयोजित की जाएगी.

प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर, सहायक जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्याम कुमार चंद्राकर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ब्लॉक नोडल संजीव साहू, श्रीमती रजनी भाया, गिरीश शर्मा, नितिन एच. बखारिया, होरी साहू, सुभाष शर्मा, नंदकुमार रात्रे, देवेंद्र बंजारी, नीलेश देवांगन, कैलाश साहू,वसीम कुरैशी, यश नारायण, आयुष मजुमदार, जय प्रकाश साहू, महेंद्र राजपूत, ईश्वर सेन, पंकज साहू, राम साहू, वत्सल गुप्ता, आराधना साहू, प्रिया साव, डोमेश्वर ध्रुव, बलिराम टण्डन, खिलेंश साहू, मुकेश्वरी पाल, महेंद्र यादव सहित आयोजन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। चयनित रायपुर संभाग की टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button