अबूझमाड़ की मलखंभ टीम ने जीता इंडियाज गाट टैलेंट

न्युज डेस्क। सोनी टीवी पर आने वाले शो इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 10 को अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप ने जीत लिया है. इस शो को शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह जज कर रहे थे. शो के ग्रांड फिनाले के दौरान करण जौहर भी मौजूद थे।
आपको बता दे अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप के कोच मनोज प्रसाद हैं. इस ग्रुप ने शो में बड़ी शानदार परफार्मेस दी थी. उनकी परफार्मेंस देखने के लिए दर्शक इंतजार करते रहते थे और जब इनकी परफार्मेंस होती थी, तो मंत्रमुग्ध होकर देखते रहते थे। शो के फर्स्ट रनर अप रहने वाले रागा फ्यूजन ग्रुप को 5 लाख रुपए मिले. वहीं शो की सेकेंड रनर अप गोल्डन गर्ल्स को 5 लाख रुपए मिले, इसके अलावा शो को जीतने वाले अबूझमाड़ मलखंब को विनिंग ट्रॉफी के साथ- साथ एक अर्टिगा कार मिली. शो को जीतने के बाद इस ग्रुप के सदस्य खुशी से झूमने लगे.
टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
दस सदस्यों की टीम में मनोज प्रसाद (कोच), पारस यादव, नरेंद्र गोटा, फूलसिंह, युवराज सोम, राकेश कुमार वरदा, राजेश कोर्राम, राजेश सलाम, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, सुरेश पोटाई, समीर सोरी, अजमद फरीदी, शुभम पोटाई आदि खिलाड़ी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने किया ट्वीट
कितनी खुशी और गर्व की बात है! हमारे मलखंब अकादमी अबूझमाड़ के हुनरबाजों ने सोनी टीवी पर प्रसारित शो “इंडियाज गॉट टैलेंट” को जीत लिया है। अबूझमाड़ की इन प्रतिभाओं ने देश भर में छत्तीसगढ़ के लोगों को महसूस करने के लिये गर्व के पल दिए हैं। सबको खूब बधाई, खूब शुभकामनाएँ। हम सबका सीना चौड़ा हो गया है।



