छत्तीसगढ़

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद 

गरियाबंद – राजिम के पावन त्रिवेणी संगम तट पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देने के उद्देश्य से महानदी मैया की भव्य आरती का आयोजन किया गया, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जुड़े इस कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही, इस दौरान महानदी मैया की आरती कर जल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और नदियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया, कार्यक्रम के दौरान राजिम विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया, उन्होंने कहा, कि जल हमारे जीवन का आधार है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, सेवा संकल्प अभियान जैसी पहल समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सामूहिक रूप से जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य करती है,

विधायक रोहित साहू ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी जरूरी है, नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए जनभागीदारी महत्वपूर्ण है, राजिम के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महानदी मैया की भव्य आरती के माध्यम से श्रद्धा के साथ प्रकृति और जल संरक्षण का संदेश दिया गया, कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button